7 अक्टूबर 2016

आगरा मे सिविल एन्केलेव बनाने का काम एक महीने में हो जायेगा शुरू

सेंट पीटर्स कॉलेज हॉल में सिविल एयर एन्‍कलेव की जानकारी देते
हुए आगरा एयरपोर्ट के निदेशक  प्रभाकर मिश्रा।

-- ताज सिटी में भरपूर हवाई यात्री, एयर ट्रैफिक की बढोत्तीरी दर 15 प्रतिशत से अधिक

आगरा: अगर कुछ अप्रत्या शित नहीं हुआ तो आगरा में इंटरनेशनल एयर कनैक्टिविटी की सुविधाओं से युक्त एयर एन्कवलेव के निर्माण की योजना पर काम शुरू हो जायेगा। यह जानकारी आगरा प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में अपर जिलाधिकारी भूमि नगेन्द्रन शर्मा ने दी जो कि सेंटपीटर्स कॉलेज के हॉल मे आगरा सिविल सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित संवाद कार्य्रक्रम को संबोधित कर रहे थे।
श्री शर्मा ने कहा कि अब केवल 64 करोड की राशि की ही और जरूरत रह गयी है, उन्होंने उम्मीद जतायी कि
अधिकतम एक महीने की अवधि में जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी और इसे एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया को सौंप दिया जायेगा। एक अन्यह जनकारी में कहा कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिये जो अतिरिक्ता जमीन चाहिये उसके बारे में प्लाएन बनाकर शासन को स्वीनकृति के लिये भेजा जा चुका है .एक जानकारी में श्री शर्मा ने कहा कि वर्त्रमान एयर फील्डी के रनवे को दो कि मी और लम्बाे किये जाने की योजना को भी रक्षा मंत्रालय की स्वीककृति मिल चुकी है।
  एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया के आगरा एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में सिविल एयरपोर्ट के लिये सबसे बडी समस्याे हवाई यात्रा करने वालों के सिविल एयर एन्कहलेव तक पहुंचने को एयरुोर्स परिसर में प्रवेश को लेकर है, जब कि दूसरी समस्या एयरलाइंसों के द्वारा यहां के लिये अपनी उडाने शुरू न करना है.किन्तुे इन सबसे बडी आगरा के लिये हवाई यात्रियों की संख्याद कम होना प्रचारित होने को लेकर है। पता नहीं किन कारणें से एक दम नितांत गलत होने पर भी प्रचारित है कि आगरा में यात्रियो की कमी है जिसके कारण यहां से हवाई जहाज संचालन घाटे का रहेगा। उन्होंिने कहा कि जिन एयर लाइंसों ने आगरा को अपनी शैड्यूल्डं फ्लाइटों में शामिल भी किया किन्तु ये फ्लाइटे महज कनैक्टि विटी की औपचारिक्ताू वाली ही थीं.जबकि जरूरत थी कि आगरा आने वाले और यहां से दिल्लीा मुम्बंई जाने वाले यात्रियों की जरूरत को देख कर फ्लाटे शुरू की जातीं।
श्री मिश्रा ने कहा कि नये सिविल एन्कयलेव के लिये जो प्रयास चल रहे हैं उनके फलीभूत होने की पूरी संभावनाहै, अब तक सकारात्माक स्थि तियां ही हैं। भारतीय विमान पत्तून प्राधिकरण, उ प्र सरकार के द्वारा जमीन उपलब्ध करवाने के साथ ही अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले कार्य शुरू कर देगा।
उप जिला अधिकारी सदर योगेन्द्र कुमार ने कहा कि यह सही है कि आगरा में उपयुक्त् कनैक्टपविटी वाले सिविल एन्क लेव की जरूरत काफी समय से हे और प्रयास भी चल रहे हैं किन्तु इसके लिये जमीन अधिग्रहण जो प्रोजेक्टर के लिये आधार भूत जरूरत है, के अधिग्रहण की प्रक्रिया पहली बार ही शुरू हो पायी है.उन्होोने कहा कि प्रस्ता वित सिविल एन्क लेव को मुख्यै मार्गो से जोडने वाले तीन स्था नीय मार्गों के चौडी करण की प्रक्रिया के लिये शासन से स्वी कृति हो चुकी है और इसके लिये प्रक्रिया शुरू होने जा रही है ।
सुप्रीम कोर्ट मानीटरिंग कमेटी के सदस्यी श्री रमन ने कहा कि नया सिविल एन्करलेव ताज संरक्षित क्षेत्र में होने के कारण ताज ट्रिपेजियम जोन अथार्टी की स्वी कृति की जरूरत भी होगी, अत: उपयुक्त होगा कि इस अनिवार्य औपचारिकता के लिये भी प्रयास शुरू कर दिये जायें। डा संजय चतुर्वेदी ने उन प्रयासों की विस्ताइर से जानकारी दी जो कि पूर्व में होते रहे हैं। पत्रकार राजीव सक्सेवना ने कहा कि नये सिविल एन्कलेव के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुका कार्य मानकर चुनावी अधिसूचना में आने वाले नये कामो की श्रेणी से बहार रखा जाये। इतिहास विद डा आर सी शर्मा, ओम सेठ, भुवनेश श्रोत्रिय, वी के शर्मा, रंजन शर्मा, असलम सलीमी आदि भी वैचारिक अभिव्यनक्तिठयां करने वालों में शामिल थे। कार्यक्रम में भाग लेने आने वालों का सेंटपीटर्स कॉलेज के प्रिंसिपल फादर पॉल थनेकन ने स्वाकगत किया और कहा कि कहा कि आगरा एक सुविधा संपन्नर शहर के रूप में पहचाना जाये इसके लिये जो भी प्रयास होंगे उन्हेक करने वालो के लिये उनकी शुभ कामना ये हैं।
सिविल सोसायटी के अध्येक्ष एवं पार्षद डा शिरोमणी सिंह ने कहा कि अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम के दौरान जनता के सवालों के दिये जबावों से स्थि ति साफ हो चुकीहै और उम्मींद है कि अगले कुछ ही दिन में सिविल एन्कोलेव पर काम शुरू हो जायेगा.कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया.आयोजन मे अमृता विद्या-एजूकेशन फार इमोटिलिटी सोसायटी आगरा भी सह भागिता थी।