बदायूं - बी जे पी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी पार्टी तीन सौ से अधिक सीटों पर जीत हांसिल करेगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के कैंडिडेट का नाम बी जे पी अभी घोषित नहीं करेगी। पूछे जाने पर कि विवादित बयानों और चल रहे मुकदमों के बावजूद सपा नेता आजम खान को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। इसके जबाब में मौर्य ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी भाजपा के हाथ लिखी है इसी कारण प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हमारी पार्टी के विधायक केन्द्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा घोषित नाम को मुख्यमंत्री मानेंगे।
