9 अक्टूबर 2016

फिल्म अभिनेत्री व सांसद रेखा ने भेजा बेटियों के लिए 47 लाख का अनुदान

मथुरा। फिल्म अभिनेत्री व राज्यसभा सांसद रेखा गणेशन ने मथुरा की बेटियों  के लिए सांसद कोष से 47 लाख का अनुदान दिया है। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने इसकी बहुत तारीफ की है। उन्होंने  अपने ट्वीट में रेखा के अनुदान की सराहना करते हुए इस एक अच्छा कदम बताया। इस राशि का इस्तेमाल बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ  के उदेश्य से  मथुरा में किया जायेगा। बेटियों का भविष्य संवारने के लिए  फिल्म अभिनेत्री मथुरा सांसद हेमा मालिनी बहुत सक्रीय हैं। इस  अनुदान को  दो कन्या महाविद्यालयों के लिए  रेखा ने भेजा है।