14 अक्टूबर 2016

उत्तर प्रदेश में दलितों को उनका हक दिलाएगी बीजेपी - अमित शाह


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कानपुर में बसपा सुप्रीमो मायावती और उत्तर  प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की खिंचाई की।अमित शाह ने मुख्यमंत्री  के पारवारिक झगडे  की ओर इशारा करते हुए कहा कि अखिलेशजी जो  अपना परिवार नहीं संभाल पा रहे तो वह प्रदेश कैसे संभालेंगे। उन्होंने कहा दलितों के करीब बताने वाली मायावती अपना पैसा बढ़ाने में लगी हुई हैं। दलितों का कल्याण  बसपा  नहीं बल्कि सिर्फ भाजपा कर सकती है। भाजपा अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि  अगली सरकार भाजपा बनाती है तो सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर दलितों को उनके सारे  हक दिलवाएगी। अखिलेश यादव पर फिर चुटकी लेते हुए कहा कि पहले वह अपने घर की कानून व्यवस्था संभाल लें फिर प्रदेश की बात करें।