सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने पारिवारिक विवाद के बीच, अपने पुत्र अखिलेश का नाम पार्टी के संभावित मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित किया है।यह घोषणा मुलायम सिंह ने अपने पुत्र और भाई शिवपाल यादव के बीच सत्ता के लिए रस्साकशी खत्म करने के प्रयास से की है।इससे पहले मुलायम सिंह के चचेरे भाई राम गोपाल यादव ने एक पत्र में लिखा था कि यदि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से100 से कम लाती है तो उसके लिए वह जिम्मेदार होंगे। ज्ञात होगा कि सितंबर में मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्थान पर शिवपाल यादव को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया था।
