1 अक्टूबर 2016

आगरा एक बार फिर से एयर कनैक्टिविटी नक्शे पर

दिल्ली - मुम्बई से सीधी एयर कनैक्टिोविटी की भी मांग उठी


आगरा: ताज सिटी एक बार फिर से हवाई मार्ग से जुड गया है। एयर इंडिया ने अपनी फ्लाइट शुरू कर दी है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शनिवार को आगरा आएगी। इससे बनारस होकर आगरा आने वाले और आगरा से खजुराहो जाने वाले पर्यटको को सुविधा होगी। इसके आगमन का समय दोपहर 1.55 मिनट तथा उडान का समय दोपहर 2.20 मिनट निर्धारित है.पहले दिन फ्लाइट के आगमन और रवानगी कुछ  विलंबता से हुई।
 एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर राजीव सिंह के अनुसार फ्लाइट आगरा के लिये काफी उपयोगी है, और आने वाले समय में इसका उपयोग कर आगरा आने और जाने वाले यात्रियों की संख्या् में बढोत्तेरी
अनुमानित है।
पूर्व केन्द्रींय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री अजित सिंह ने इस फ्लाइट को प्रमोशनल फेयर के साथ शुरू किया था। फिलहाल यह मई तक आप्रेट रहेगी।
इस फ्लाइट के शरु होने का आगरा के पर्यटन जगत ने स्वागत  तो किया हे किन्तु निराशा भी जताई है कि राज्य सरकार अब तक मौजूदा सिविल एयर एन्कलेव के विकल्पों  का इंतजाम नहीं कर सकी है।
ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगरा डिजर्ब्स इट 'जागो आगरा जागो' सोशल मीडिया मूवमेंट के कार्डीनेटर अनिल शर्मा और आगरा सिविल सोसायटी के अध्यक्ष पार्षद डा शिरोमणी सिंह ने कहा है कि आगरा को जबतक दिल्लीन-मुम्बई की सीधी शैड्यूल्ड फ्लाइट से नहीं जोडा जाता तब तक किसी भी एयर कनैक्टबविटी का खास उपयोग नहीं है। चालू हुई फ्लाइट वाराणसी और खुजराहो आने जाने वाले यात्रियों के लिये ही उपयोगी है, इसके आधार पर आगरा की क्षमता और जरूरत का आंकलन गलत होगा।