पाकिस्तान के साथ रूस के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर भारत ने नाखुशी जाहिर की है। आतंकवाद को प्रायोजित कर रहे देश के साथ सैन्य अभ्यास करने पर भारत ने अपनी नाराज़गी का सन्देश मॉस्को में भारत के राजदूत पंकज सरन द्वारा रुसी सरकार को दे दिया है। भारत का कहना है की इस तरह के अभ्यास से समस्याएं कम होने की जगह और बढ़ेंगी। भारत के साथ द्विपक्षीय बैठक और ब्रिक्स मीटिंग के लिए व्लादिमीर पुतिन 14 अक्तूबर को भारत आने वाले हैं। भारत की नाराज़गी पर रूस ने खास ध्यान न देते हुए कहा कि उनका देश क्षेत्र के अन्य देशों के साथ भी इस तरह के सैन्याभ्यास करता है।
