10 अक्टूबर 2016

जैसलमेर की सड़कों पर कम नज़र आने लगे टूरिस्ट

भारत पाकिस्तान के तनाव के बाद  जैसलमेर जिले में टूरिज्म पर काफी असर पड़ना शुरू हो गया है। सैंड ड्यून्स देखने और वहां खुले आकाश में रात बिताने वाले टूरिस्टों ने अपनी यात्रायें रद्द करना शुरू कर दी हैं। सीजन के दौरान जैसलमेर  में यहाँ होटल ढूंढना आसान नहीं पड़ता है। टूरिस्ट  व्यवसाय  से जुड़े लोगों में टूरिस्टों में कमी आने से चिंताएं बाद गई हैं। भारत पाकिस्तान की बीच चलते तनाव का असर जैसलमेर की सड़कों पर नज़र आ रहा है। टूर आॅपरेटरों की नींद ख़राब होने लगी है। स्थानीय लोगों अपनी चिंता छोड़ टूरिस्टों की चिंता में ज्यादा पड़े हैं।