केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कानपुर में समाजवादी पार्टी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि परिवार की आंतरिक लड़ाई अब सड़क पर आ चुकी है। इस पारवारिक झगडे के कारण जनता की पिसाई हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बाहर निकल चुकी है। कलराज मिश्र ने दिग्विजय सिंह द्वारा कश्मीर के सम्बन्ध दिए बयान को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में चुनाव पार्टी के चेहरे पर लड़ेंगे।वह कानपुर में टूल रूम का उद्घाटन करने की लिए आये थे।
