सीवेज पानी के नदी में प्रवाह पर होगा पूरा नियंत्रण
आईआईटी कानपुर ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत पांच गांवों को गोद लिया है।गोद लिए गांवों से सीवेज पानी नदी में प्रवाह न करना सुनिश्चित किया गया है और गांव में पीने के पानी और उसकी स्वच्छता पर नियंत्रण रखने की पहल की जाएगी। संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग के एक प्रोफेसर ने कहा कि आईआईटी-कानपुर उन तेरह शैक्षिक संस्थाओं में से एक है एक है जो गांवों को गोद लेकर और उन्हें स्वच्छ गांवों में परिवर्तित करने में सक्रीय हैं।
