18 अगस्त 2016

भारतीय एथलीटों को सलमान देंगे एक एक लाख का चेक

मुम्बई।अब बॉलीवुड के सितारे भी भारत में खेल को प्रोहत्सान देने के लिए कदम बड़ा रहे हैं। लोकप्रिय बॉलीवुड स्टार सलमान खान  ने अपने ट्ववीट में  रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्येक एथलीट को एक लाख एक हजार रुपये का चेक देने की घोषणा की। सलमान ने सरकार द्वारा खेलों के लिए जो किया जा रहा है उसकी प्रशंसा की। साथ ही कहा कि हम सब लोगों  को भी भारत में   खेलों के प्रोहत्सान  के लिए कुछ न कुछ योगदान अवश्य करना  चाहिए।