रोहतक में जन्मी तेईस वर्षीय साक्षी मलिक के कुश्ती में कांस्य पदक हांसिल करने से भारत ने रियो ओलिंपिक की पदक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। रियो ओलिंपिक का यह 12 वा दिन था। भारत का नाम तालिका से अब तक गायब था। संघर्षपूर्ण मुकाबले में भारत की साक्षी किर्गिस्तान की पहलवान एसुलू तिनिवेकोवा को 8-5 से हराकर कांस्य पदक जीतने में कामयाब हुईं। साक्षी की माँ नहीं चाहती थी कि वह पहलवान बने। किन्तु उसकी लगन और संकल्प ने हमारे देश को एक मैडल दिलाने में सफलता हांसिल की।