मास्को: रूस के लड़ाकू जेट विमानों ने पहली बार सीरिया में जिहादी समूहों पर बम डालने के लिए एक ईरानी एयरबेस का इस्तेमाल किया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लंबी दूरी के लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी ईरान से आतंकवादी समूहों के ठिकानों के खिलाफ हवाई उड़ने लेकर हमले किये । इन सफल हवाई हमलों से जिहादी समूहों के हथियार डिपो और कमांड सेंटर आदि को नष्ट कर दिया गया।
