लखनऊ। कौमी एकता दल के सपा में विलय की चर्चा फिर से सुनाई देने लगी है।पिछली बार यह विलय अंतिम चढ़ मुख्य मंत्री अखिलेश यादव और महासचिव राम गोपाल ने रद्द कर दिया था। कौमी एकता दल के विलय की घोषणा शिवपाल यादव द्वारा मुलायम सिंह की सलाह पर की गई थी। अखिलेश और शिवपाल यादव के बीच नाराज़गी का एक खास कारण यह भी बताया जाता है।दुबारा से इस विलय की चर्चा से लगता है कि शिवपाल को फिर से मनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। बता दें कौमी एकता दल के प्रमुख, विधायक मुख़्तार अंसारी हैं।
