--लोधी समाज का इस्तेमाल करने वाली पार्टियों पर वोट से की जायेगी चोट
आगरा।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी की तरफ से देह्तोरा की वीरांगना
अवंतिबाई पार्क में 16 अगस्त 2016 दिन मंगलवार को वीरांगना महारानी अवंतिबाई लोधी
के 185वें जन्मदिवस के अवसर पर वीरांगना महारानी अवंतिबाई लोधी की प्रतिमा पर
माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर ब्रह्मानंद राजपूत
द्वारा बनायी गयी वीरांगना महारानी अवंतिबाई लोधी की तस्वीर का विमोचन भी किया
गया।
इसके
बाद अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी कार्यालय पर वीरांगना महारानी
अवंतिबाई लोधी के जीवन इतिहास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय
लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के सम्पादक मानसिंह राजपूत एडवोकेट ने कहा कि रानी
अवंती बाई का बलिदान देशवासियों को देशभक्ति और परमार्थ के लिये जीने की प्रेरणा
देता रहेगा।
डायरेक्टरी
के उपसंपादक ब्रह्मानंद राजपूत ने केन्द्र सरकार से संसद भवन में वीरांगना महारानी
अवंतिबाई लोधी की प्रतिमा लगाने की मांग की। और ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा कि 2017
के विधानसभा चुनाव में लोधी समाज उसी पार्टी को वोट देगा जो पार्टी लोधी समाज के
महापुरुषों और लोधी समाज का मान-सम्मान करेगी। लोधी समाज के महापुरुषों और लोधी
समाज के मान-सम्मान का ढोंग करने वाली पार्टियों का पूर्णतः बहिष्कार किया जायेगा
और विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से उन पर प्रहार किया जायेगा।
डा सुनील
राजपूत
कार्यक्रम
की अध्यक्षता अरब सिंह बॉस ने की और संचालन डॉ उदल राजपूत ने किया मानसिंह राजपूत, ब्रह्मानंद राजपूत, डाॅ.
सुनील राजपूत,प्रभावसिंह, पवन
राजपूत, धारा राजपूत, दुष्यंत
लोधी,, थानसिंह, वीरेन्द्र
राजपूत, मोरध्वज लोधी, दीपक
लोधी, जीतू राजपूत, विष्णु
लोधी, उमेष राजपूत,चन्दू राजपूत, लोकेन्द्र लोधी, नीतेश राजपूत, मुकेश, दिनेश, भूरीसिंह, जीतेन्द्र
लोधी, राजवीर सिंह, सहित
समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और महिलाओं की भी भागीदारी रही।
