8 अगस्त 2016

थाईलैंड में जनता द्वारा सेना को अतिरिक्त शक्तियां

यिंगलक शिनावात्रा
थाईलैंड में किये गए  जनमत संग्रह में  मतदाताओं ने  सेना को अतिरिक्त शक्तियां देने वाले नए ड्राफ्ट संविधान को मंजूरी दे दी है। देश के चुनाव आयोग ने बताया कि 61 से अधिक प्रतिशत पक्ष में मतदान किया। विपक्ष में सिर्फ 38 प्रतिशत वोट पड़े। हालांकि, आधिकारिक परिणाम कुछ दिनों में  घोषित किया जाएगा। राजनीतिक अस्थिरता और छिटपुट हिंसा के  के कारण 2014 के तख्तापलट के बाद थाईलैंड की सेना देश का  कण्ट्रोल कर रही है ।