बीएसपी के कद्दावर माने जाने वाले नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब भाजपा का पल्लू पकड़ लिया है। मौर्य ने मायावती पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कुछ दिनों पूर्व पार्टी छोड़ दी थी। उनके भाजपा को ज्वाइन करने से किसको फायदा या किसको नुकसान होगा यह अभी कहा नहीं जा सकता। बताया जाता है की वह बसपा छोड़ने से दो-तीन महीने पहले से ही लगातार भाजपा व संघ के नेताओं के संपर्क में थे। उधर मायावती ने का कहना था कि अच्छा हुआ वह खुद ही पार्टी से चले गये क्योंकि मैं उन्हें पार्टी से निकालने का विचार कर चुकी थी। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य जोकि मौर्य के पार्टी में लिए जाने के विशेष पक्ष में नहीं थे, ने अंत में उनका पार्टी में आने पर स्वागत किया। भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री रामशकर कठेरिया ने भी कुछ समय पूर्व कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं।
