14 अगस्त 2016

अपनी पार्टी के दबंग लोगों द्वारा कमजोर लोगों का दमन रोकूंगा - शिवपाल यादव

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने मैनपुरी के एक स्कूल का उद्धघाटन के अवसर पर कहा कि समजवादी पार्टी के दबंग लोगों द्वारा ही कमजोर लोगों का दमन किया जाना जारी है। उन्होंने कहा थानों और तहसीलों में दलाली का काम जोरों पर जारी है। जमीनों पर कब्ज़े नहीं रुक रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि गलत गतिविधियों में लगे सभी विधायक निष्काषित होंगे।जनता  का शोषण करने वाले सभी लोग पार्टी से निष्काषित होंगे।  शिवपाल यादव  ने यह भी कहा यदि वह यह सब कुछ नहीं रोक सके तो वह स्तीफा भी दे सकते हैं।