12 अगस्त को लॉस एंजिलिस के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बॉलीवुड एक्टर को इमिग्रेशन विभाग द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने कहा कि मैं अमरीकी सुरक्षा एजेंसी और उनके द्वारा की जाने वाली जांच को पूरी तरह से समझता हूं और उसका पूरा सम्मान करता हूं लेकिन हर बार मुझे इमिग्रेशन पर रोका जाना सच में बहुत बुरा लगता है। इस घटना के बाद, भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने शाहरुख से माफी मांगी और कहा कि अमेरिका इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए उपाय कर रहा है।
