19 अगस्त 2016

रणथंभोर टाइगर रिजर्व की स्टार शेरनी 'मछली' ने कहा अलविदा

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफरों के लिए दुख का समाचार 


स्टार शेरनी 'मछली'
रणथंभोर  टाइगर रिजर्व की स्टार शेरनी 'मछली' का निधन हो गया। १९ वर्षीय मछली को रणथंभोर टाइगर रिज़र्व की रानी कहा जाता था। बताया जाता है कि उसका चेहरा फोटो लेने वालों को बहुत पसंद था। यहाँ तक लोग उसके फोटो के लिए कई दिन तक रणथंभौर में रुके रहते थे। 
कुछ समय से वह बीमार चल रही थी। रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान  के निदेशक ने बताया वह एक सप्ताह से न के बराबर खाना खाती थी और उसने बाहर भी निकलना बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि मछली सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली शेरनी थी।