आईएस के समर्थन में संदेश देने वाले 235000 खाते ट्विटर ने बंद किये
ट्विटर ने आतंकवाद और इस्लामिक स्टेट को बढ़ावा देने वाले 235000 खातों को रद्द कर दिया है। अमरीकी संस्था ब्रूकिंग्स ने करीब 46000 खातों की पकड़ की है जिनका संबंध आतंकी संगठन आईएस से था। रैंड कॉरपोरेशन जोकि अमरीका की संस्था है,की रिसर्च अनुसार पिछले वर्ष जुलाई से लेकर इस वर्ष मई तक उन्होंने 75000 ऐसे खाते देखें हैं जिससे आईएस के समर्थन में औसतन दिन में 60 बार मैसेज किये जाते हैं ।