![]() |
| -- फाइल फोटो |
--सैफई में एयरपोर्ट बनाये जाने को सपा सरकार ने किया शासनादेश जारी
आगरा: ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट आगरा
में बनाये जाने के वायदे के साथ चुनावी समर में कूद कर क्रमश: केन्द्र और राज्य
की सत्ता में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी आगरा की जनता के साथ
इंसाफ करने से एक दम पीछे हट गये हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ दिन पूर्व जहां
जैबर में
इंटरनेशनल एयचरपोर्ट को बनाये जाने की संस्तुति कर दी थी अब सैफई हवाई
पटटी ( इटावा) को आगरा की जरूरत पूरी करने वाले हवाई अडडे के रूप में विकसित करने
संबधी एक और नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
जहां जैबर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की
शिलान्यास पटटिका का अनावरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीके द्वारा 15 अगस्त
को किये जाने की घोषण केन्दीय पर्यटन राज्य मंत्री डा महेश शर्मा कर चुके हैं, वहीं अब किसी भी समय सैफई में भी इसी प्रकार का प्रजेक्ट पटटिका का
अनावरण किसी भी दिन समाजवादी पार्टी के नेता या स्वयं मुख्यमंत्री के द्व किया
जाना अनुमानित है।
सैफई और जैबर एयरपोर्ट की घोषणाओं के
बाद आगरा में अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बनाया जाना वर्तमान एवीयेशन नीति के चलते
संभव नहीं हो सकेगा। जिसके तहत न्यूनतम 150 कि मी की एरियल डिस्टेस की शर्त को
कम कर 130 कि मी कर दिया गया है। सैफई और जैबर दोनों की ही एरियल दूरी क्रमश: 130
कि मी से कम हेने के फलस्वरूप अब आगरा के लिये कोई चांस नहीं बचा है।
उ प्र सरकार का सैफई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट
को बनाये जाने के लिये जारी नाटिफिकेशन में आगे की योजना को क्रियान्वित करवाने के
लिये निदेशक नागरिक उडडयन को कार्यदायी एजेंसी के रूप में अधिकृत किया गया है।
सिविल एन्कलेव का भविष्य भी अधर में
आगरा में 2012 से नया सिविल एन्कलेव
बनाया जाना प्रस्तावित है, किन्तु इसके लिये अब
तक जमीन अधिग्रहण तक की कार्रवाही संभव नहीं हो सकी है। प्रदेश के कुछ अन्य एयर पोर्टों
का धन जमीन के अधिग्रहण के लिये देने का प्रयासराज्य सरकार ने घोषित रूप से किया भी
किन्तु अब इस पर अमल होना मुश्किल दिख रहा है। जानकारों के मुताबिक जैबर और सैफई
इंटरनेशनल प्रोजेक्ट दोनों ही आगरा के टूरिस्ट ट्रैफिक की जरूरतों को हिस्साबाट
की थ्योरी पर अधारित हैं। इस लिये इन प्रोजेक्टों में निवेशकों का आकषर्ण कम नहीं
हो इसके लिये जरूरी है कि इनके विकल्प के रूप में आगरा में कोई नई एयर कनैक्टिविटी
वाली सुविधा विकसित नहीं हो।
