12 अगस्त 2016

ब्रिटेन का वीसा नहीं सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खां को

प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खां को लन्दन के रायल फेस्टिवल हॉल में 17 और 18 सितंबर को अपना कार्यक्रम देना है। किन्तु  ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा उनका वीसा  नामंजूर कर दिया गया है। उस्ताद अमजद अली खां 70 के दशक से लगातार  हर साल ब्रिटेन में सरोद का कार्यक्रम   देते रहे हैं, लेकिन इस बार वीजा नामंजूर किए जाने से वह नाखुश हैं । वीसा ना दिए जाने का कारण पूछे जाने पर ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि मिशन व्यक्तिगत मामलों पर टिप्पणी नहीं करता। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा इसपर  अबतक  कोई भी  प्रीतिकिर्या जाहिर नहीं की गई है।