इंस्ताबूल: खुद
आतंकवाद के कारण नेस्तनाबू होने के दौर में पहुंचा हुआ तुर्की पाकिस्तान की
आतंकवाद परसत नीतियों
![]() |
के बावजूद उसे अपना समर्थन जारी रखे हुए है। पाकिस्तान के निकट साझेदार
तुर्की ने कश्मीर में मानवाधिकार के कथित उल्लंघन की जांच के लिए इस्लामिक देशों
के संगठन ओआईसी की एक टीम भेजने के इस्लामाबाद के रूख का समर्थन किया, हालांकि उसने यह भी कहा कि
कश्मीर मुद्दे का समाधान बातचीत के जरिए
होनी चाहिए।
तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावागलू ने पाकिस्तानी
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के साथ संयुक्त
संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘तुर्की जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के रूख का पूरा समर्थन करता है।’ उन्होंने कहा कि तुर्की कश्मीर
मामले पर बने ओआईसी संपर्क समूह का सक्रिय सदस्य है और उसकी बैठक में शामिल हुआ।
उम्मीद है कि इसकी अगली बैठक सितंबर में होगी।होनी चाहिए।
