लंदन: पाकिस्तान के लिये लाबिंग करने वाले लंदन में सक्रिय डिप्लोमेटस को उस समय भारी धक्का लगा जबकि अमेरिका का दिलपसीजने को उनके द्वारा किया जा रहे सभी प्रयास पूरी तरह से असरहीन रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वॉशिंगटन। पेंटागन ने पाकिस्तान को दी जाने वाली करीब तीन सौ मिलियन डॉलर की सैन्य मदद रोक दी है। यह फैसला तब लिया गया जब डिफेंस सेक्रेटरी एश्टन कॉर्टर कांग्रेस के सामने यह आश्वसन नहीं दे पाए कि इस्लामाबाद ने आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। 2015 में अमेरिका ने पाकिस्तान को करीब एक बिलियन
डॉलर की मदद देने का एलान किया था। जिसमें से करीब 700 मिलियन डॉलर की मदद दी जा चुकी है। मई महीने में अमेरिका ने पाक को एफ 16 जेट खरीदने के लिए सब्सिडी देने से इनकार कर दिया था। उल्लेखनीय है कि हक्कानी नेटवर्क पाकिस्तान सीमांत क्षेत्रों में दिशाहीन आतंकवादी गतविधियों में संलप्त है। अमेरिका इसे शांति और दक्षिण व मध्यएशियाई देशों की स्थिरताकी दृष्टि से खतरनाक मानता है और पाकिस्तान से इसके खिलाफ सीधी कार्रवाही की उम्मीद करता आ रहा है।