--कांग्रेसी शुरू कर सकते हैं अपनी नेता के सम्मान की लडाई आगरा:
उ प्र की राजनीति में धमाकेदार भडास बम फोडे जाने का चल रहा माहौल थमने का नाम
नहीं ले

(स्वामी प्रसाद मौर्य)
रहा है। नया बम बसपा से नाता तोड भाजपा के नजदीक जा पहुंचे कद्दावर नेता
स्वामी प्रसाद मौर्या ने फोडा है। उन्होंने बस्ती में आयोजित एक राजनैतिक
कार्यक्रमको सम्बोधित करते हुए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला
दीक्षित को कांग्रेस का रिजेक्टिड माल कहडला। जैसी की उम्मीद थी उनके बयान को यू
पी की जागरूक प्रेस ने अत्यंत गंभीरता से लेने के साथ ही लगेहाथें कांग्रेस के नतओं
से भी पूछडाला कि उनकी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिये घोषित की गयी श्रीमती
दीक्षित को रिजेक्टिड माल कह दिये जाने पर अब उनकी क्या प्रतिक्रिया है। व प्रतिक्रियामें
वे क्या प्रतिक्रिया स्वरूप क्या करेंगे।

कांग्रेसी कहे गये को तो बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं
किन्तु यूपी की राजनीति में कांग्रेस के नाम पर अब प्रेस केवल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
राजबब्बर ,केन्द्रीय पर्यवेक्षक गुलाम नवीं
आजाद और स्वयं श्रीमती शीला दीक्षित कह रही हैं वहीं छाप रही है। जबकि इनमें से कोई
भी अब तक इस बयान पर एक भी शब्द नहीं बोला है।
प्राप्त जानकारी अनुसार
एक प्रमुख राजनैतिक दल के लिये यू पी के चुनावी संघर्ष के लिये कैंपेन डिजायन कर रही
उनालैसिस कंपनी के अनुसार यू पी में तमाम घटनाओं के लगातार घटने के बावजूद बलात्कार
के मामलों में अब भी जनता में पर्याप्त संवेदनशीलता है, जबकि जातिसूचक शब्द , घटिया से घटिया
कमेंटों को जनता के द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा और नहीं इस प्रकार की घटनाओं से मतदाता मंडल
के फैसले प्रभाविक होने की स्थिति अब तक बनने या बिगडने का ही संकेत है।