12 अगस्त 2016

जिज्ञासा होटल कांप्लैक्स अग्‍निकांड को प्राकृतिक आपदा मान प्रभावितों को दें राहत

--सपा महानगर अध्‍यक्ष ने शासन और प्रशासन को भेजी रिपोर्ट

आगरा:समाजवादी पार्टी ने मंटोला क्षेत्र के जिज्ञासा होटल कॉप्‍लैक्‍स के प्रतिष्‍ठानों में लगी आग से
 पीडितों को सहायता दे कारोबारी माहौल को
बहाल करें:रईस उद्दीन--फोटो:असलम सलीमी
पीडितों को यथा संभव राहत की संस्‍तुति शासन से की है। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता एवं महानगर अध्‍यक्ष श्री रईस उद्दीन गत गुरुवार को हुऐ अग्‍निकांड प्रभावितों से मिलने वहां पहुंचे थे।इसके बाद उन्‍होंने स्‍थानीय प्रशासन से अग्‍निकांड पीडितों के संबध में वार्ता कर पार्टी के प्रदेश नेतृत्‍व तथा शासन में भी वरिष्‍इ अधिकारियों से बात की।
श्री रईस उद्दीन ने कहा कि अग्‍निकांड दैवीय आपदा जैसी घटना है, इस कांप्‍लैक्‍स में जो भी प्रतिष्‍ठान हैं वे उस मेहनतकश वर्ग के हैं जो अपने खून पसीने की कमाई से कारोबार करने की स्‍थिति तक न केवल खुद पहुंचा है ,बल्‍कि तमाम श्रमिकों और अकुशल लोगों को रोजगार भी मौहिया करवाता
है।  उन्‍होंने कहा कि शासन की मंशा लोगों की रोजीरोटी के साधन बढाने की है।फिलहाल तो प्राथमिकता अग्‍निकांड से प्रभावित हुए जिज्ञासा
 मोहिनी मार्किट अग्‍निकांड पीडितों के साथ हुई क्षति पर
 चर्चा करते सपा महानगर अध्‍यक्ष--फोटो :असलम सलीमी
होटल एवं कांप्‍लैक्‍स की दूकानों की कारोबारी हालात यथा शीघ्र बहाल करवाने की है।

 उल्‍लेखनीय है कि जिज्ञासा कॉम्लेक्स की 60 दुकानें पूरीतरह से खाक हो चुकी हैंजहां एक दिन पहले दुकानें सामान से भरीं थीं, खरीदारों की भीड़ लगी रहती थी, वहां अब मलबे का ढेर था। अब तक जो जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक होटल कांप्‍लैक्‍स की ये दूकाने मोहिनी मार्केट के रूप मे अपनीअलगपहचान रखती हैं।ये दूकाने  तीन मंजिल में में बनी हुई है। अग्‍निकांड का कारण प्रथमदृष्‍टय:बुधवार सुबह यहां शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी को ही माना जा रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान ग्राउंड से थर्ड फ्लोर तक हुआ।