2 अगस्त 2016

मौहमद रफी को याद किया गया ताज सिटी में

--देव, गुड्डी भारती, हेमा शर्मा गायकी के लिये किये सम्‍मानित  

(देव,हेमाशर्मा,गुडडी भारतीय को मौहम्‍मद अजमल
अली शाहने किया सम्‍मानित ।फोटो:असल मसलीमी)
 आगरा:शायरी,गजल,गायकी की विधाओं के कन्‍द्रदानो वाले ताजसिटी में प्रख्‍यात गायक स्‍वर्गीय मोहम्‍मद अली को संगीत मय श्रद्धाजली दी गयी, इस अवसर पर  मौहम्‍मद अजमल अली शाह कादरी चिश्‍ती नियजी की सरपरस्‍ती में मेवा कटरा स्‍थित आस्‍ताना ऐ आलिया नियाजिया कादिर चिश्‍तीया के महफिल खाने पर आयोजित रफी सहाब को श्रद्धांजली देने के लिये आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्‍या में रफी साहब के फेंस और संगीत प्रेमियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में रफी साहब के चर्चित गाने प्रस्‍तुत
किये गये।
सय्यद अजमल अली शाह ने इस अवसर पर आमंत्रित किये गये गीत –संगीत क्षेत्र के विख्‍यात  देव ,हेमा शर्मा, गुड्डी  भारती का श्री अजमल सम्‍मानित करते हुए कहा कि इनका संगीत और गीत प्रस्‍तुति अंदाज नयाब और उच्‍चकोटि का है।
मेहफिल में बैठे हैं श्री सय्यद अजमल अली शाह,डा लताफत
अली व श्री शमीम शाह। फोटो: असलम सलीमी
अगर एक बार कोई धैर्य से सुनले तो इनका मुरीद बने बिना नहीं रह सकता। उन्‍होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मुझे इनको सुनने  और सम्‍मानित करने का अवसर मिला।

 इस अवसर पर महफिल में शामिल होने वालों में डा लताफत हुसैन, शमीश शाह ,नियाजी साहिल, अनिल जैन, विशाल रियाज आदि के नाम खासतौर से उल्‍लेखनीय हैं। सुरों के बादशाह मो रफी सहाब को गायकोंने अपने कलाम के माध्‍यम से श्रद्धांजलीदी। जबकि र्काक्रम का संचालन मौ इस्‍लाम इस्‍लाम कादरी ने किया।