आगरा का इंटरनेशन एयरपोर्ट चीफ मिनिस्टर के होम टाउन सैफई में चला गया।अंतराष्ट्रीय टूरिस्ट महत्व के शहर आगरा को इंटरनेशन एयरपोर्ट से वंचित कर अखिलेश यादव ने इसे अपने होम टाउन सैफई में ले जाना बेहतर समझा। ताज सिटी को एयरपोर्ट ना देना उत्तर प्रदेश के भावी चुनावों में महत्वपूर्ण मुद्दा बन सकता है।उ प्र कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर आगरा की एयरपोर्ट मांग हमेशा उठाते रहे हैं। कांग्रेस इसको चुनावी मुद्दा बनाने की घोषणा कर चुकी है। आगरा की चालीस साल पुरानी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग को ठुकराने से विदेशी टूरिस्ट एजेंसियों को भी बड़ा धक्का लगा है। एयरपोर्ट की मांग करने वाली आगरा की जनता, सरकार के इस निर्णय को भावी चुनावों में शायद ही माफ़ करे।
