13 अगस्त 2016

थाइलैंड के पर्यटन शहरों में 11 बम धमाके

थाइलैंड के टूरिस्ट इलाकों में 11 बम धमाके हुए जिसमें लगभग चोंतीस विदेशी पर्यटकों के घायल होने  और चार लोगों के मारे जाने का समाचार है।जुंटा प्रमुख ने बताया कि बम विस्फोट थाईलैंड में  अराजकता और भ्रम की स्थिति पैदा करने की एक कोशिश है। शहरी इलाकों और पर्यटन स्थलों की और सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दे दिए गए हैं।अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का इन धमाकों में हाथ होने से जुंटा प्रमुख  ने इंकार किया है। घायल टूरिस्टों में अधिकांश  इटली , जर्मनी, नीदरलैंड और आॅस्ट्रेलिया से हैं। भारतीय के किसी भी व्यक्ति के घायल होने का समाचार  नहीं है।