मोहन भागवत आगरा के सांसद और विधायकों से शायद ही मिलें
आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत आगरा पहुँच चुके हैं। उनके हर तबके के लोगों से मिलने के अलावा कुछ विशेष कार्यक्रम हैं। आखिरी दिन वह दलित कार्यकर्त्ता राजेन्द्र चौधरी के यहाँ भोजन भी करेंगे। कहा तो यह जा रहा है कि खाने का यह कार्यक्रम राजनीति से प्रेरित नहीं है। किन्तु इसके पीछे क्या राजनीति है कहा नहीं जा सकता। मोहन भागवत बीजेपी के स्थानीय सांसद और विधायकों से शायद ही मिलें जोकि उनसे मिलने की जुगाड़ों में लगे हैं। कहा यह भी जा रहा है की अमित शाह अपने विजिट में दलितों को बीजेपी से जोड़ने में खास सफल नहीं रहे थे। हो सकता है भागवत का आगरा विजिट अमित शाह के कार्य को पूरा करने में सफल हो सकेगा।
