आगरा। ई दुनिया में भारत का नाम दुनिया सबसे ऊपर है वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पूर्व घोषणा के बावजूद आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, मरियम का मकबरा, इतिमद-उद-दौला मकबरे, मेहताब बाग और राम बाग में अभी तक ई-टिकटिंग की सुविधा नहीं आरम्भ कर सका है। जिसका कारण कर्मचारियों का आभाव बताया गया है। 92 कर्मचारियों का इस कार्य के लिए मुख्यालय द्वारा अनुमोदन हुआ था, किन्तु तकनीक कारणों से वे अभी तक नहीं आए हैं। ई-टिकटिंग की सुविधा जो दिसंबर 2015 में शुरू होने वाली थी, टूरिस्टों को अब भी इसका इंतज़ार है।
