22 जुलाई 2016

बसपा कार्यकर्ताओं की गालियों से दयाशंकर की बेटी और पत्नी सदमे में

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्‍यक्ष दयाशंकर सिंह अपने बयान के लिए मायावती  माफी  मांग चुके हैं। किन्तु  बसपा कार्यकर्ता लगातार  नारे लगा रहे हैं  " उनकी पत्नी और बेटी को पेश करो" । बताया जाता है दयाशंकर सिंह की  बेटी और पत्नी  बसपा कार्यकर्ताओं के रवैया से काफी परेशान हैं।उनकी पत्नी स्वाति सिंह ने बसपा के लोगों का यह कृत्य निंदनीय बताया और पूछा मायावती इस तरह के कार्यकर्ताओं को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रही हैं। दयाशंकर सिंह की पत्नी  का कहना है कि मेरे पति अपनी गलती के कारण बी जे पी से निष्काषित किये जा चुके हैं। अब मायावती और क्या चाहती हैं।