22 जुलाई 2016

बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा लोकतंत्र के हित में नहीं - कठेरिया

आगरा। दयाशंकर के निष्काषन के बाद भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री  रामशंकर कठेरिया ने बसपा सुप्रीमो  मायावती  पर जबाबी हमला बोलते हुए  कहा कि लखनऊ में बसपा  प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जिस तरह की गिरे स्तर की  भाषा का प्रयोग किया गया वह उनकी  पार्टी की शोभा नहीं बढ़ाता है। कठेरिया ने कहा  इस तरह की भाषा लोकतंत्र के हित में नहीं है। मेँ इसकी तीव्र निंदा करता हूँ और मांग करता हूँ कि मायावती  इन लोगों के विरुद्ध उचित  कार्यवाही करें । कठेरिया ने कहा कि मायावती का दलितों में जनाधार हाथ से खिसकता जा रहा है। इसी वजह से वह परेशान हैं और हर तरह के हथकंडे अपना रही हैं।