14 जुलाई 2016

क्या राज बब्बर का जादू चल सकेगा उ प्र में

आगरा।  कांग्रेस के  जिला अध्यक्ष दुष्यांश  शर्मा  का कहना है कि उत्तर प्रदेश में राज बब्बर का जादू चल सकता है। राज बब्बर आगरा में ही नहीं पूरे प्रदेश में जनता के बीच खास इमेज रखते हैं। बॉलीवुड के समय से लेकर अब तक जनता से कभी अलग नहीं हुए हैं। भारत जैसे देश में यदि आप बॉलीवुड स्टार रहे हों  तो उसका फायदा राजनीती  में अवश्य मिलता है। दुष्यांश  शर्मा  ने कहा कि 2009 में राज बब्बर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को फिरोजाबाद लोक सभा चुनाव में हरा चुके हैं।