14 जुलाई 2016

हाईकोर्ट बेंच के लिए ताजमहल का होगा घेराव

आगरा के अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर ताजमहल  का घेराव करेंगे। अधिवक्ताओं ने  केंद्र सरकार पर दबाब डालने और  जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए यह कदम उठाने का निर्णय लिया है। बताया जाता है कि घेराव के दौरान  ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में किसी भी पर्यटक को घुसने नहीं दिया जाएगा।अधिवक्ता, किसान, राजनैतिक दलों, व्यापारिक, शैक्षिक एवं सामाजिक संगठन एक साथ मिलकर  ताजमहल का घेराव करेंगे।