14 जुलाई 2016

कांग्रेस ने खेला ब्राह्मण कार्ड, शीला दीक्षित बनीं मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होंगी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करेंगे। उनपर लगे  भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में जब पूछा गया तो गुलाम नबी आजाद ने  कहा कई मुख्यमंत्रियों पर इस तरह के आरोप हैं किन्तु वे साबित नहीं हुए। उन्हें  मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना कांग्रेस द्वारा ब्राह्मण वोटों को आकर्षित करना भी है।  शीला दीक्षित पंद्रह वर्ष तक दिल्ली की मुख्य्मंत्री रही हैं। उनके द्वारा दिल्ली में किये कामों की काफी प्रशंसा की जाती है। उधर  प्रियंका के प्रचार में कूदने की पूरी  आशाएं लगाईं जा रही हैं।