आगरा:एक समय था जब आगरा के जाने माने डांक टिकट संग्रहकर्ता डॉ नारायण स्वरुप,महेंद्र शर्मा,राजीव सक्सेना,राम किशोर अग्रवाल, डॉ बासु चौधरी अदि जो कि फिलेटेलिक सोसाइटी ऑफ़ आगरा के जन्मदाता थे ने आगरा में आगरा डाक महाप्रबंधक वाई डी माथुर के सहयोग से आगरा में फिलेटली की नीव डाली और आगरा में फिलेटलिक संग्रहालय बनाने के लिए लड़ते रहे थे। आखिर अब प्रधान डाकघर में एक डाक टिकट संग्रह संग्रहालय खुलने जा रहा है। प्रधान डाकघर वर्तमान में नवीकरण के दौर में है और जनता के लिए अगले माह से लिए खोल दिया जाएगा।फिलेटलिक संग्रहालय में आगरा के लोगों को दुर्लभ और पुराने डांक टिकट देखने का मौका मिलेगा। शायद इसके खुलने से आगरा के युवाओं में फिर से फिलेटली के प्रीति जागरूकता आ सकती है।