21 जुलाई 2016

मोदी और भाजपा के नाश की शुरुआत होगी उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणामों से :अजीत सिंह

आगरा में  किसानों की रैली को संबोधित करते हुए  उत्तर प्रदेश में  विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के अभियान का शुभारंभ करते हुए  राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता अजीत सिंह ने बी जे पी और समाजवादी पार्टी पर धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बाँटने का आरोप लगया । अजीत सिंह ने नरेंद्र मोदी पर सफाई से झूठ बोलने का भी  आरोप लगाया। उन्होंने कहा मोदी सरकार  सिर्फ किसानों की जमीन छीनने में सक्रीय है। भाजपा द्वारा उठाए गए कैराना माइग्रेशन के बारे में  अजित सिंह ने कहा कि पलायन सांप्रदायिक मुद्दों की वजह से नहीं हुआ था, बेहतर अवसरों और प्राकृतिक कारणों के कारण लोग स्वॅम  दूसरे स्थानों पर गए । उनका आरोप है कि सपा और बसपा सरकारों ने 15 सालों में यूपी में कुछ नहीं किया। अपने भाषण में अजीत सिंह ने  कांग्रेस और  गांधी परिवार पर एक बार भी  हमला नहीं किया और दावा किया कि केवल रालोद प्रदेश में ऐसी पार्टी है जो  भाजपा को हराने में सक्षम है।