5 जुलाई 2016

ब्राह्मण वोट आकर्षित कर सकती हैं शीला दीक्षित

दिल्ली की पूर्व मुख्य मंत्री शीला दीक्षित  का कहना है कि उत्तर प्रदेश चुनावों में उन्हें जो भी भूमिका निभाने का आदेश ऊपर से मिलेगा उसे निभाने के लिए तैयार हैं। अटकलें यह हैं कि चुनावों में वह और प्रियंका गांधी  बड़ी भूमिका निभाएंगी। शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश की बहु माना जाता है। वह दिल्ली में तीन बार  मुख्य मंत्री की पद पर रह चुकी हैं। बताया जाता है कि वह उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण वोट आकर्षित कर सकती हैं।