5 जुलाई 2016

प्रख्यात पत्रकार एम जे अकबर भी बने केंद्रीय राज्य मंत्री

नई दिल्ली,हाल के मोदी मंत्रिमंडल विस्तार  में शामिल मंत्रियों में  तीन-तीन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से हैं। राजस्थान को विस्तार में चार और  महाराष्ट्र  को  दो स्थान मिले। पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक और उत्तराखंड से एक एक  मंत्री लिए गए हैं ।नए  राज्य के मंत्रियों में , फग्गन सिंह, एसएस अहलूवालिया, रमेश जिगनजी,विजय गोयल, रामदास अठावले, राजेन गोहैन, अनिल माधव दवे,परुषोत्तम रूपाला,एमजे अकबर,अर्जुन राम मेघवाल,जसवंत सिंह भाभोर ,डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, अजय टमटा,कृष्णा राज, मनसुख मांडविया, अनुप्रिया पटेल, सी आर चौधरी, पी पी चौधरी, डॉ सुभाष भामरे शमिल हैं।