आगरा। पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया ने अपने को सड़क वाला नेता बताते हुए कहा कि मेँ पार्टी के निर्णय का पूरी तरह से सम्मान करता हूँ और विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के मज़बूती से लग गया हूँ। मैं भाजपा में दलितों का प्रतिनिधत्व करता हूँ और ऐसा जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार में एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे। कठेरिया यह भी आश्वासन दिया कि आगरा के लोगों की हवाई अड्डे की मांग शीघ्र पूरी होगी और समय दूर नहीं जब आगरा से हवाई उड़ानें जल्द ही शुरू होंगी ।
