दो धर्मों के बीच सामंजस्य की अनोखी मिसाल
ढाका आतंकी हमले में मारी गई फिरोजाबाद मूल की तारिषि जैन का शव पिता के कारखाने के छह मुस्लिम कर्मचारी लेकर दिल्ली पहुंचेंगे। तारिषि के पिता संजीव जैन के ढाका स्थित कारखाने के सभी मुस्लिम कर्मचारियों को बहुत दुख है। कारखाने के कर्मचारियों का कहना है कि तारिषि हमारी पुत्री के समान थी । जिन छह कर्मचारियों के पास पासपोर्ट था वह तारिषि के शारीर के अंतिम संस्कार में भाग लेंगे। उधर तारिषि के पिता ने कर्मचारियों को पूरा विश्वाश दिलाया की मेँ भारत से लौट कर बापिस अवश्य आऊंगा।
