3 जुलाई 2016

रईसुद्दीन ने की रोजा आफतार की दाबत

धर्म गुरुओं की संगत ,अमन चैन की दुआऐं
( रोजा आफ्तार,फोटो:असलम सलीमी )
आगरा:समाजवादी पार्टी के महानगर अध्‍यक्ष रईसुद्दीन के धौलपुर हाऊस स्‍थित आवास पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।बडी संख्‍या में रोजेदारों और गैर मुस्‍लिम प्रबुद्धजनों ने भी आयोजन में शिरकत कर इ्रमान ,उसूल और दया धर्म पर रमजान के पवित्र महीने की महत्‍ता पर चर्चा की। श्री रईसुद्दीन ने कहा कि वह सियासत से जरूर जुडे हुए हैं किन्‍तु यह आयोजन विशुद्ध गंगा जमुनी तहजीब के तहत धर्म और आपसी भाईचारा को सर्मपित है।उन्‍होंने कहा कि संतोष की बात है कि बड़ी संख्‍या में मित्रों व शहरवासियों ने इसमें शिरकत की।मेयर इन्‍द्रजीत आर्य, नगरायुक्‍त...
इन्‍द्र विक्रम सिह, एस एस पी, राम सकल गर्जर  मंत्री, विपुल पुरोहित, नजीर अहमद, आगरा दक्षिणी क्षेत्र से सपा प्रत्‍याशी श्रीमती रोली तिवारी, आगरा उत्‍तर सीट से सपा प्रत्‍याशी डा कुन्‍दनिका शर्मा,पार्षद क्षमा जैन सक्‍सेना,
प्रदेश के मंत्री रामसकल गुर्जरआफ्ता्र में-फोटो :असलम सलीमी
आगरा छावनी विधान सभाई सीट से पार्टी प्रत्‍याशी चन्‍द्र सेन टपलू,समाजवादी शिक्षक सभा के महानगर अध्यक्ष खातिर हुसैन (मुन्ना सर )जी के साथ समाजवादी शिक्षक सभा के महानगर उपाध्यक्ष निशात उद्दीन कुरैशी तथा राहुल चतुर्वेदी आदि शामिल होने वालों में मुख्‍य थे।