3 जुलाई 2016

हिंदू जागरण मंच के बयान पर आगरा सपा अध्यक्ष की तीखी प्रक्रिया

आगरा। समाजवादी पार्टी आगरा  के अध्यक्ष  रईसउद्दीन ने कहा कि विधानसभा चुनाव आ रहा है,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध हिंदू जागरण मंच  भाजपा को समर्थन पाने के लिए  विभाजनकारी बयान दे रहा  है। हिंदू जागरण मंच इन  विभाजनकारी गतिविधियों से उत्तर  प्रदेश के हितों का  ध्यान न रखते हुए अपने हितों का ज्यादा ध्यान दे रहा  है। हालांकि, उत्तर प्रदेश , जहां हमारे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव के लिए प्रदेश के  विकास  का एजेंडा बनाया  है। आगे उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदेश की उन्नति वाले कार्यक्रम के  सामने  भाजपा का   विभाजनकारी एजेंडा कहीं भी  नहीं टिक सकेगा । रईसउद्दीन,हिंदू जागरण मंच के अज्जू चौहान द्वारा लव जिहाद वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे थे।