28 जुलाई 2016

ताज में बुनियादी सुविधाओं का आभाव धूमिल कर रहा है आगरा की प्रतिष्ठा को

आगरा। कई महीनों से ताजमहल में  वाईफ़ाई सेवा पूरी तरह से बंद पड़ी हुई है। पिछले वर्ष  केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर  प्रसाद ने ताज महल में टूरिस्टों के लिए मुफ्त वाईफाई सेवा का उद्धघाटन किया था। इन्टरनेट प्रेमी टूरिस्ट जो तत्काल अपना फोटो फेसबुक पर भेजना चाहते हैं या  ताजमहल में रहते हुए अपने सगे सम्बन्धियों से खुद को स्काइप के जरिये दिखाने का अनुभव लेना चाहते हैं, को भारी निराशा हो रही है।  टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल और पर्यटन गिल्ड आगरा के अध्यक्ष अरुण डंग ने कहा कि इस तरह के मुद्दे ताज की प्रतिष्ठा पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं।आगरा के संभागीय आयुक्त चंद्रकांत ने सेवाओं को पुनः बिना विलंब के  आरंभ करने के आदेश दिए हैं।