नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार का नाम 50 करोड़ रूपये के घोटाले में शामिल होने की वजह से सी बी आई ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि उनके ऊपर एंडेवर नाम की कंपनी को सरकारी ठेका देने में लाभ देने का आरोप है। वह 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके साथ चार अन्य लोगों को भी इस घोटाले में सी बी आई द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
