5 जुलाई 2016

प्रियंका गांधी स्टार प्रचारक हो सकती हैं उत्तर प्रदेश चुनावों में


चर्चा इस बात की है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रियंका गांधी कांग्रेस के चुनाव  प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सुना जा रहा है कि पार्टी उन्हें  चुनावों में स्टार प्रचारक बनाना चाहती हैं।पर इसकी औपचारिक घोषणा होने का इंतज़ार है। कहा यह भी जा रहा है कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की भी घोषणा की जाएगी। प्रियंका के प्रचार मैदान में  आने से कांग्रेस का जनाधार बढ़ सकता है। किन्तु इस बारे में कांग्रेस के शीर्ष  नेता कुछ कहने में  हिचकिचा  रहे हैं।