--जिला उद्योग बन्धु की बैठक फाऊंड्री और चेन क्लस्टरों पर भी चर्चा
आगरा: जिला उद्योग बन्धु की बैठक में एसाइड योजना तथा मैगा लैदर कलस्टर
योजनान्तर्गत
![]() |
| --फाइल फोटो |
प्रगति के सम्बन्ध में उक्त दोनों प्रस्तावों पर राष्ट्रीय वन्य जीव
बोर्ड द्वारा अवगत कराया गया कि प्रस्ताव पर अनापत्ति की आवश्यकता नहीं है, इस पर जिलाधिकारी
पंकज कुमार ने प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबन्धक को निर्देश दिये कि
अपनी संस्तुति मुख्यालय को प्रेषित करें तथा एसपीवी डीपीआर प्रस्तुत कर दें।
फाउण्ड्री कलस्टर की स्थापना के
सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मैटल
चैन कलस्टर की
स्थापना के सम्बन्ध में परियोजना की स्थापना हेतु त्वरित गति से कार्य करने के
निर्देश दिये गये, जिससें परियोजना का प्रस्ताव प्राप्त हो गया है। औद्योगिक क्षेत्र
नुनिहाई में स्थापित शौचालय से परिवार को हटाये जाने तथा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित
कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। बोदला सिकन्दरा रोड पर गठबन्धन बैंकट
हाॅल से लेकर (नव निर्मित आरओबी के समीप) सिकन्दरा औद्योगिक क्षेत्र साइट-सी के
प्रवेश मार्ग की सड़क को ठीक कराये जाने तथा जल निकासी हेतु पम्प लगाये जाने के
सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में उपायुक्त उद्योग
बीरेन्द्र कुमार, उद्यमी बीएस गोयल,
भरत सिंह, भूपेन्द्र सिंह, बब्बू साहनी सहित
विभिन्न विभागों के अधिकारी व उद्यमी उपस्थित थे।
