22 जुलाई 2016

जुडिथ डीसूजा को आतंकवादियों के चंगुल से मिली मुक्ति

आगा खान फाउंडेशन,काबुल  में काम करने वाली कलकत्ता की  40 वर्षीय जुडिथ डीसूजा को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया है। यह जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीट में दी।जुडिथ को  नौ जुलाई को आतंकवादियों ने बंधक बनाया था। काबुल में भारतीय  राजदूत मनप्रीत वोहरा का  भारतीय महिला को मुक्त कराने में बड़ा योगदान बताया जाता है। सुषमा स्वराज ने अफगान अधिकारियों की विशेष सहायता के लिए उन्हें शुक्रिया अदा किया।जुडिथ वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार पद पर अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन के लिए काबुल में सेवारत थीं।